Love Jihad : फ़तेहपुर में लड़की को किया अगवा, फिर किया रेप, इलाज के दौरान कानपुर में मौत

0
34
Love Jihad

Love Jihad : उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले से लव जिहाद का एक बड़ा मामला सामने आया है. एक युवक पर शादी समारोह से लड़की का अपहरण करने और फिर उसकी हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा है। युवक का नाम सोनू उर्फ सिकंदर बताया जा रहा है। सोनू पर लड़की का अपहरण करने और फिर उसके साथ रेप करने का आरोप है. उसने शादी समारोह से लड़की का अपहरण कर लिया।

इसके बाद उसने बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. गंभीर हालत में उसे फेंक दिया गया। पुलिस को बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी मिली थी। फ़तेहपुर में इलाज शुरू हुआ, लेकिन स्थिति गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। मामला 3 दिन पहले का है. लड़की की मौत के बाद अब पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है।

सिकंदर पर आरोप

आरोप है कि सोनू ने युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया था। फिर वह एक शादी समारोह से लड़की का अपहरण कर लेता है। वह फतेहपुर में घोषी ब्रदर्स ट्रेवल्स, सुपर शताब्दी ट्रेवल्स चलाता है। अपहरण के बाद उसने लड़की को हकीकत बता दी।

पाकिस्तान में सिख चिकित्सक की हत्या, भारत ने उच्चायोग अधिकारी को किया तलब, मांगी जांच रिपोर्ट

जब उसने खुद को सिकंदर बताया तो लड़की ने उसका विरोध किया. इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. तीन दिन पहले बच्ची लहूलुहान हालत में मिली थी। इसके बाद से ही फतेहपुर में उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं की जा रही थीं। लेकिन, लड़की जिंदगी की जंग हार गई।

युवती कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली थी

लड़की फ़तेहपुर जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. वह 22 जून को फरीदपुर जोनिहां के अक्सा मैरिज लॉन बहादग्राम में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। रात 11 बजे लड़की अचानक गायब हो गई। लोगों ने खोजबीन की तो बच्ची नहीं मिली। इसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया।

लड़की के अपहरण मामले में कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के ज्वालागंज मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय सोनू उर्फ सिकंदर अहमद को आरोपी बनाया गया था। अपहरण के एक दिन बाद 23 जून को सुबह करीब 8 बजे लड़की शादी के मंडप से करीब 500 मीटर दूर घायल अवस्था में मिली थी। उन्हें तुरंत फ़तेहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत बिगड़ती देख उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

आरोपी गिरफ्तार 

घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए फ़तेहपुर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना के आधार पर बिंदकी थाना पुलिस ने उसे 25 जून को सुबह 11:10 बजे फरीदपुर मोड़ बहग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर बच्ची के खून और मिट्टी से सने कपड़े और खून से सनी ईंट बरामद कर ली गई।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस ने आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि उनकी पीड़िता से करीब 3 साल से बात हो रही थी. 22 जून को वह लड़की से मिलने गया। लड़की से मिलने के दौरान उसने संबंध बनाने की कोशिश की। जब लड़की ने मना कर दिया तो उसने जबरदस्ती लड़की के साथ संबंध बनाए।

Aurangzeb Slogans : औवेसी की रैली में औरंगजेब के समर्थन में लगे नारे, पुलिस ने दर्ज किया मामला

इसके बाद बच्ची को ईंट से कुचलकर मारने की कोशिश की गई। सोनू ने कहा कि उसे लगा कि लड़की मर गयी है। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।